Home / Odisha / सोरुलुकोंडा बैराज में डूबने से युवक की मौत

सोरुलुकोंडा बैराज में डूबने से युवक की मौत

  • मां की आंखों के सामने हादसा, नहाने के दौरान तेज बहाव में बहा 23 वर्षीय युवक

  • परिवार के साथ बैराज घूमने गया था युवक

भुवनेश्वर। मलकानगिरी जिले के सोरुलुकोंडा बैराज में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान Anup Dhar के रूप में हुई है, जो कोरुकोंडा ब्लॉक के एमवी-36 गांव का निवासी था।जानकारी के अनुसार, सोमनाथपुर पंचायत के पांच परिवार बैराज में स्नान करने पहुंचे थे। इनमें अनुप के पिता रूपचंद धर का परिवार भी शामिल था। स्नान के दौरान अचानक तेज जलधारा बहने लगी और अनुप का पैर चट्टानों के बीच बने गहरे गड्ढे में फंस गया। इससे वह पानी से बाहर नहीं निकल सका।हादसे के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसे बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण वे सफल नहीं हो सके। देखते ही देखते अनुप पानी में डूब गया। यह पूरी घटना उसकी मां की आंखों के सामने हुई, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सूचना मिलने पर ओर्केल पुलिस स्टेशन के एएसआई अजीत तकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से खोज अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद अनुप का शव पानी से बाहर निकाला गया। युवक को तत्काल बालीमेला क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए मलकानगिरि भेजा गया और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।घटना की खबर फैलते ही बैराज परिसर में सैकड़ों लोग जुट गए। एमवी-36 गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बैराज क्षेत्र में सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने की मांग की है।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए बैराज क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और चेतावनी तंत्र की समीक्षा की जाएगी। घटना की जांच जारी है।
Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …