Home / Odisha / पिपिलि में युवती से दुष्कर्म का आरोप
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

पिपिलि में युवती से दुष्कर्म का आरोप

  • हॉस्टल से होटल ले जाकर वारदात करने का आरोप, आरोपी फरार

  •  दोस्त पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

भुवनेश्वर। पिपिलि क्षेत्र से एक युवती के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने पुरुष मित्र पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत के अनुसार, आरोपी युवती को हॉस्टल से बाहर ले गया और बाद में एक होटल में लेकर पहुंचा। पीड़िता का आरोप है कि होटल के कमरे में उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया।पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है।जांच प्रक्रिया के तहत पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
सीसीटीवी फुटेज और होटल स्टाफ से पूछताछ
जांच दल होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहा है तथा होटल कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के क्रम और परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …