Home / Odisha / शिक्षा समाज के समग्र विकास की आधारशिला : डॉ मुकेश महालिंग

शिक्षा समाज के समग्र विकास की आधारशिला : डॉ मुकेश महालिंग

  •     गोदाबरीश मिश्र आदर्श प्राथमिक विद्यालय योजना के दूसरे चरण में 204 विद्यालयों की आधारशिला

  •     माछकुंड में आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

भुवनेश्वर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ मुकेश महालिंग ने कहा है कि शिक्षा समाज के समग्र विकास की आधारशिला है और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बिना विकसित समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने यह बात माछकुंड में आयोजित गोदाबरीश मिश्र आदर्श प्राथमिक विद्यालय योजना के दूसरे चरण के जिला स्तरीय कार्यक्रम में कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने वर्चुअल माध्यम से राज्य के 204 आदर्श प्राथमिक विद्यालयों की आधारशिला रखकर प्राथमिक शिक्षा के बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की।

डॉ महालिंग ने कहा कि ज्ञान के माध्यम से ओडिशा के भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए सरकार दृढ़ संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यह योजना उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि कभी उपेक्षित माने जाने वाला कोरापुट जिला आज शिक्षा, स्वास्थ्य, संचार और रोजगार के क्षेत्र में नई संभावनाओं का केंद्र बन रहा है। राज्य सरकार राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 के अनुरूप शिक्षा प्रणाली को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

मंत्री ने कहा कि इन आदर्श प्राथमिक विद्यालयों की स्थापना आने वाली पीढ़ियों के सपनों को साकार करने में सहायक होगी और यह ‘विकसित भारत’ एवं ‘विकसित ओडिशा’ के निर्माण में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।

कार्यक्रम में कोरापुट विधायक रघुराम माछ, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …