Home / Odisha / बालेश्वर में महेश नवमी पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित

बालेश्वर में महेश नवमी पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित

  •     56 यूनिट रक्त संग्रहित

बालेश्वर। महेश नवमी के पावन अवसर पर बालेश्वर जिला महेश्वरी समाज, जिला महेश्वरी महिला संगठन एवं महेश्वरी युवा संगठन के संयुक्त तत्वावधान तथा ‘सम्बाद-आम ओड़िशा’ के सहयोग से स्थानीय नुआसाही स्थित महेश्वरी भवन में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का उद्घाटन सहदेवखुंटा थाना प्रभारी (आईआईसी) आलोक बेहरा तथा बालेश्वर प्रेस क्लब के कार्यकारी अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार रंजन बाग ने किया। दोनों अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए नियमित रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर आईआईसी आलोक बेहरा ने स्वयं भी रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में बालेश्वर महेश्वरी समाज के अध्यक्ष तेजरतन भूतड़ा, महेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्षा नीलिमा राठी तथा महेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष गोबिंद राठी सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि जिले में रक्त की कमी को दूर करने के उद्देश्य से आयोजित ऐसे शिविर समाज के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं और अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।

इस अवसर पर एक जागरूकता सभा का भी आयोजन किया गया, जिसका संचालन पंकज पेरीवाल ने किया। कार्यक्रम के अंत में महेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष गोबिंद राठी ने सभी अतिथियों, रक्तदाताओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

शिविर के सफल संचालन में महेश्वरी समाज के सचिव पंकज पेड़ीवाल, उपाध्यक्ष नवीन चांडक, मुरली पेड़ीवाल, आशीष लाहोटी, चंद्रप्रकाश काबरा, पीयूष सोमानी, मनोहर पेड़ीवाल, किशन मुंधड़ा, कमल राठी, कार्तिक श्रद्धा, अरुण राठी, खुशी पेड़ीवाल, रिधिमा लढ़ा, पुरुषोत्तम पेड़ीवाल, घनश्याम काबरा, नवरतन राठी, सत्यनारायण चांडक, संजीवन भूतड़ा, राजीव चांदक, सौभाग्य भूतड़ा एवं लक्ष्मीधर बारिक सहित संगठन के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया।

बालेश्वर रक्त केंद्र के कर्मचारियों ने रक्त संग्रहण की जिम्मेदारी निभाई। शिविर में कुल 56 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जिसे जरूरतमंद मरीजों के उपचार में उपयोग किया जाएगा।

Share this news

About desk

Check Also

देश के विकास के साक्षी बनेंगे युवा : प्रभाति परिडा

    सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से वडनगर यात्रा में ओडिशा से 30 …