भुवनेश्वर। ओडिशा के राज्यपाल डॉ हरि बाबू कंभमपाटी ने तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य की जनता को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि तेलंगाना अपनी समृद्ध विरासत, जीवंत संस्कृति और उल्लेखनीय प्रगति के लिए देशभर में विशिष्ट पहचान रखता है। उन्होंने राज्य के निरंतर विकास, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।
राज्यपाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, “तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस पर राज्य के सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, जीवंत परंपराओं और विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहे इस राज्य की उन्नति निरंतर बनी रहे। मैं प्रार्थना करता हूं कि राज्य के सभी नागरिकों के जीवन में शांति, सुख, समृद्धि और सफलता का संचार हो।”
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि तेलंगाना आने वाले वर्षों में भी विकास और प्रगति के नए आयाम स्थापित करते हुए देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता रहेगा।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
