Home / Odisha / भाजपा सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर ओडिशा आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

भाजपा सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर ओडिशा आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

  • मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा- प्रधानमंत्री कार्यालय से मिली हरी झंडी, दौरे की तैयारियां शुरू

भुवनेश्वर। ओडिशा में भाजपा सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्य दौरे की संभावना तेज हो गई है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से इस उच्चस्तरीय दौरे के लिए हरी झंडी मिल गई है और राज्य सरकार ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने यह जानकारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक के दौरान दी। उन्होंने बताया कि हाल ही में दिल्ली दौरे के दौरान उन्होंने स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ओडिशा आने का निमंत्रण दिया था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चार दिन पहले मैं दिल्ली गया था और प्रधानमंत्री को ओडिशा आने का निमंत्रण दिया। संभावित तिथियों में 12 जून, 20 जून या 17 सितंबर पर विचार किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि घोषणा से एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री कार्यालय से सकारात्मक संकेत मिल गए थे, जिसके बाद राज्य प्रशासन ने दौरे की तैयारियों को गति दे दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दौरा राज्य के लिए ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण होने वाला है।
यह दौरा विशेष महत्व रखता है क्योंकि वर्ष 2024 में भाजपा ने पहली बार ओडिशा में सरकार बनाई थी और लंबे समय से सत्ता में रही बीजू जनता दल सरकार का अंत हुआ था। भाजपा सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री का संभावित दौरा राजनीतिक रूप से भी काफी अहम माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री माझी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार ओडिशा के विकास को प्राथमिकता देते रहे हैं। पूर्व की बैठकों में प्रधानमंत्री ने राज्य में आधारभूत संरचना, निवेश, औद्योगिक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विशेष जोर दिया था।
प्रधानमंत्री के संभावित दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि इस दौरान राज्य के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं और नई परियोजनाओं की सौगात मिल सकती है।
Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …