Home / Odisha / प्रमिला मल्लिक ने देवाशीष सामंतराय पर बोला हमला
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

प्रमिला मल्लिक ने देवाशीष सामंतराय पर बोला हमला

  •     कहा- इनके इस्तीफे से बीजद को कोई नुकसान नहीं होगा

भुवनेश्वर। बीजू जनता दल (बीजद) के राज्यसभा सांसद देवाशीष सामंतराय के पार्टी से इस्तीफे के बाद बीजद की वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री प्रमिला मल्लिक ने उन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सामंतराय के पार्टी छोड़ने से बीजद को कोई नुकसान नहीं होगा, बल्कि संगठन और अधिक मजबूत होगा।

मीडिया से बातचीत में प्रमिला मल्लिक ने आरोप लगाया कि बीजद सरकार के सत्ता से बाहर होने के बाद से ही देवाशीष सामंतराय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संपर्क में थे। उन्होंने दावा किया कि इसी कारण सामंतराय संसद में वक्फ संशोधन विधेयक पर चर्चा और मतदान के दौरान अनुपस्थित रहे थे।

प्रमिला ने कटाक्ष करते हुए कहा कि सामंतराय भाजपा की वॉशिंग मशीन में जाकर स्वयं को साफ-सुथरा साबित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्यसभा सदस्य रहते हुए सामंतराय ने एक भी दिन संसद में ओडिशा के लोगों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से नहीं उठाया।

बीजद नेता ने कहा कि पार्टी जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की ताकत पर आगे बढ़ रही है और किसी एक व्यक्ति के जाने से संगठन पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि ऐसे नेताओं के पार्टी छोड़ने से बीजद और अधिक सशक्त तथा संगठित होगी।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …