Home / Odisha / संबलपुर में पारा 44.6 डिग्री पहुंचा
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

संबलपुर में पारा 44.6 डिग्री पहुंचा

  •     एक दिन पहले पांच जगहों पर 45 डिग्री के पार पहुंचा था तापमान

भुवनेश्वर। ओडिशा में रविवार दोपहर 2:30 बजे तक संबलपुर जिला में तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे यह राज्य का सबसे गर्म क्षेत्र बन गया।

झारसुगुड़ा जिला 44.4 डिग्री सेल्सियस के साथ दूसरे स्थान पर रहा। वहीं हीराकुद में 43.8 डिग्री, राउरकेला में 39.6 डिग्री, केंदुझर जिला में 38.4 डिग्री और चांदबली में 38.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। राजधानी भुवनेश्वर में भी तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शनिवार को राज्य के पांच स्थानों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया था। झारसुगुड़ा 45.2 डिग्री के साथ सबसे गर्म स्थान रहा, जबकि संबलपुर, हीराकुद, टिटिलागढ़ और बौध में 45 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

इसके अलावा सोनपुर जिला में 44.7 डिग्री, बलांगीर जिला और भवानीपाटना में 44.5 डिग्री, नुआपड़ा जिला में 43.5 डिग्री, बरगड़ जिला में 42.8 डिग्री तथा सुंदरगढ़ जिला में 42.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

संबलपुर और बलांगीर में ‘वार्म नाइट’ चेतावनी

आईएमडी ने संबलपुर और बलांगीर जिलों के लिए 26 मई तक ‘वार्म नाइट’ वार्निंग भी जारी की है। इसका मतलब है कि रात के समय भी तापमान सामान्य से अधिक रहेगा और लोगों को राहत नहीं मिलेगी।

30 मई तक आंधी-बारिश का अलर्ट

आईएमडी ने राज्य के कई जिलों में 30 मई तक गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …