Home / Odisha / नितिन नवीन को मुख्यमंत्री ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

नितिन नवीन को मुख्यमंत्री ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में नितिन नवीन के गतिशील नेतृत्व और संगठन के प्रति उनकी अटूट निष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि उनका नेतृत्व देशभर के असंख्य कार्यकर्ताओं को निरंतर प्रेरित और ऊर्जावान बनाता है।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में लिखा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन का समर्पण और संगठन को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना की।

मुख्यमंत्री मोहन माझी ने महाप्रभु श्रीजगन्नाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि वे नितिन नवीन को उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाली तथा जनसेवा के लिए लंबा और सफल जीवन प्रदान करें।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …