भुवनेश्वर । ओडिशा में आगामी कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री पूर्वी क्षेत्र परिषद सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में आज लोकसेवा भवन में मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी से सीआईआई ओडिशा चैप्टर के अध्यक्ष श्री अनिल सिंह और उपाध्यक्ष श्री मणिकांत नायक ने शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान आगामी सम्मेलन के आयोजन और इसकी रूपरेखा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रस्तावित सीआईआई पूर्वी क्षेत्र परिषद सम्मेलन में ओडिशा के साथ-साथ बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और झारखंड के प्रतिनिधि शामिल होंगे। यह सम्मेलन प्रधानमंत्री की ‘पूर्वोदय’ परिकल्पना के अनुरूप पूर्वी भारत के समग्र विकास, राज्यों के बीच समन्वय और आर्थिक प्रगति पर केंद्रित होगा।
मुख्यमंत्री इस अवसर पर ओडिशा के विकास, भविष्य की योजनाओं तथा क्षेत्रीय सहयोग को लेकर अपना दृष्टिकोण भी प्रस्तुत करेंगे।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
