भुवनेश्वर। ओडिशा के गंजाम जिले के पुरुषोत्तमपुर क्षेत्र में हुए एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत होने के मामले में जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा यह जानकारी दी गई है।
मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को मुख्यमंत्री राहत कोष से 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
सरकार की ओर से बताया गया है कि हादसे में घायल लोगों के बेहतर उपचार के लिए सभी आवश्यक चिकित्सा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
