-
नवीन पटनायक ने बनाई हाई पावर मॉनिटरिंग टीम
-
बूथ लेवल एजेंटों की नियुक्ति और प्रशिक्षण की होगी निगरानी
-
जुलाई 2026 से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान
भुवनेश्वर। नवीन पटनायक ने आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए बीजू जनता दल (बीजेडी) की एक हाई पावर राज्य स्तरीय मॉनिटरिंग टीम का गठन किया है। यह टीम भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 1 जुलाई 2026 से शुरू होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान से पहले संगठनात्मक तैयारियों की निगरानी करेगी।
20 मई 2026 को जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, वरिष्ठ नेताओं की यह टीम राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की नियुक्ति, प्रशिक्षण और क्षमता विकास कार्यक्रमों की समीक्षा करेगी। टीम को हर सप्ताह अपनी प्रगति रिपोर्ट सीधे बीजेडी अध्यक्ष को सौंपनी होगी।
छह वरिष्ठ नेताओं को मिली जिम्मेदारी
मॉनिटरिंग टीम में शामिल नेताओं में प्रमिला मल्लिक, निरंजन पुजारी, प्रताप जेना, डॉ सस्मित पात्र, भृगु बक्सीपात्र तथा विजय नायक शामिल हैं।
बीजेडी के इस कदम को आगामी चुनावी चुनौतियों से पहले संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। राज्य की राजनीति में बढ़ती सक्रियता के बीच पार्टी ने जमीनी तैयारी और संगठनात्मक मजबूती पर विशेष जोर देना शुरू कर दिया है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
