भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को रोम स्थित (एफएओ) मुख्यालय में प्रतिष्ठित ‘एफएओ एग्रीकोला मेडल’ से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई दी है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में कहा कि यह सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व तथा खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने, किसानों को सशक्त बनाने और सतत कृषि को बढ़ावा देने की उनकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत के कृषि क्षेत्र में ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी विकास हुआ है, जिससे देश को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली है और प्रत्येक भारतीय गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
मुख्यमंत्री माझी ने कहा कि यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मान भारत की कृषि क्षमता, किसानों के कल्याण और टिकाऊ कृषि विकास के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को वैश्विक मान्यता मिलने का प्रतीक है। उन्होंने इस उपलब्धि को देश के लिए गर्व का क्षण बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी के सफल नेतृत्व की सराहना की।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
