Home / Odisha / आतंकवाद के खिलाफ एकजुट रहने का संकल्प लें : मुख्यमंत्री

आतंकवाद के खिलाफ एकजुट रहने का संकल्प लें : मुख्यमंत्री

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री ने आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर देशवासियों से आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर खड़े रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है और इसके सभी रूपों का मिलकर मुकाबला करना समय की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में आतंकवादी घटनाओं में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही देश की सुरक्षा में लगे बहादुर सुरक्षा बलों के साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को नमन किया।

उन्होंने कहा कि देश की एकता, शांति और सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए सभी नागरिकों को सतर्कता, सद्भाव और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना के साथ आगे आना होगा। मुख्यमंत्री ने लोगों से एक सुरक्षित, मजबूत और सौहार्दपूर्ण भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …