-
संस्कृति, कल्याण, कानून और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े फैसलों पर लगी मुहर
-
विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति
भुवनेश्वर। मोहन चरण माझी की अध्यक्षता में बुधवार को लोक सेवा भवन में आयोजित ओडिशा मंत्रिमंडल की 40वीं बैठक में 10 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। सरकार की ओर से विभिन्न विभागों से जुड़े इन प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई, जिनका उद्देश्य प्रशासनिक सुधार, जनकल्याण और विकास कार्यों को गति देना है।
बैठक के बाद मुख्य सचिव अनु गर्ग ने मीडिया को कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वीकृत प्रस्ताव संस्कृति एवं भाषा संरक्षण, मत्स्य एवं पशु संसाधन विकास, अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति कल्याण, खाद्य सुरक्षा, विधिक सुधार तथा ऊर्जा अवसंरचना जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों से संबंधित हैं।
कैबिनेट में कानून विभाग के सबसे अधिक तीन प्रस्तावों को मंजूरी मिली, जबकि ऊर्जा विभाग के दो प्रस्तावों पर मुहर लगी। इसके अलावा ओडिशा विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने से संबंधित एक अहम प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई, जिसमें जरूरी विधायी कार्यों पर चर्चा की जाएगी।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
