भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री मोहन माझी ने राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को जागरूकता, स्वच्छता और समय पर स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से डेंगू की रोकथाम के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किय़ा है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि डेंगू जैसी बीमारी की रोकथाम के लिए जनभागीदारी और समुदाय स्तर पर निरंतर प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण, जागरूकता और समय पर उपचार से इस बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।
मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और सहभागिता से ही नागरिकों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को सुरक्षित रखा जा सके।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
