भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने पवित्र सावित्री अमावस्या एवं सावित्री व्रत के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि मां सावित्री केवल एक पौराणिक चरित्र नहीं, बल्कि नारी शक्ति के अटूट संकल्प, निष्ठा और आत्मबल की प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि सावित्री व्रत भारतीय संस्कृति में पति-पत्नी के अटूट संबंध, समर्पण और पारिवारिक मूल्यों का प्रतीक माना जाता है। मुख्यमंत्री ने इस पावन अवसर पर मां सावित्री से राज्य एवं देशवासियों के सुख, समृद्धि और दीर्घायु की कामना की। साथ ही उन्होंने समाज में महिलाओं की शक्ति, सम्मान और योगदान को और अधिक सशक्त बनाने का संदेश भी दिया।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
