भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री मोहन माझी ने सिक्किम राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपनी स्वच्छ एवं प्राकृतिक सुंदरता तथा समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के लिए प्रसिद्ध सिक्किम पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि सिक्किम ने शांति, सतत विकास और समृद्धि के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कामना की कि राज्य आने वाले समय में भी प्रगति और विकास की नई ऊंचाइयों को छूता रहे। मुख्यमंत्री ने ओडिशा की जनता की ओर से सिक्किम के लोगों के सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना भी की।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
