Home / Odisha / ओडिशा में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं

ओडिशा में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं

  •     घबराने की जरूरत नहीं: मंत्री कृष्ण चंद्र पात्र

भुवनेश्वर। ओडिशा के आपूर्ति मंत्री कृष्ण चंद्र पात्र ने शनिवार को राज्य में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की किसी भी प्रकार की कमी से इनकार करते हुए लोगों से घबराने की बजाय संयम बनाए रखने की अपील की।

पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारों को लेकर मंत्री ने कहा कि यह स्थिति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन खपत कम करने की अपील को गलत तरीके से समझे जाने के कारण उत्पन्न हुई है। उन्होंने कहा कि भारत पेट्रोलियम उत्पादों का आयात करता है, इसलिए प्रधानमंत्री ने ईंधन के सीमित और जिम्मेदार उपयोग की बात कही थी।

मंत्री कृष्ण चंद्र पात्र ने कहा कि ओडिशा में पेट्रोल, डीजल या गैस की कोई कमी नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से पेट्रोल और डीजल का कम उपयोग करने की अपील की थी क्योंकि हम इन्हें आयात करते हैं। लेकिन लोगों ने इसे गलत तरीके से लिया, जिससे घबराहट की स्थिति बनी और पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गईं।

उन्होंने आगे बताया कि ओडिशा में फिलहाल 13 दिनों का पर्याप्त ईंधन भंडार उपलब्ध है। साथ ही राज्य में पारादीप रिफाइनरी भी मौजूद है, जिससे ईंधन आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी। मंत्री ने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। राज्य में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …