-
शॉर्ट सर्किट से भड़की आग में महत्वपूर्ण दस्तावेज और फर्नीचर जलकर खाक
-
दमकल विभाग ने समय रहते आग पर पाया काबू
कटक। एलआईसी के मछुआ बाजार स्थित कार्यालय में शुक्रवार देर रात आग लगने से भारी नुकसान हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लंबे समय तक चल रहे छत के पंखे में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी।
बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद जलता हुआ पंखा नीचे गिर पड़ा, जिससे कार्यालय में रखे कागजातों में आग फैल गई और देखते ही देखते पूरा परिसर धुएं से भर गया।
देर रात करीब 12:15 बजे हुई घटना
रिपोर्ट के अनुसार, आग रात करीब 12:15 बजे कार्यालय के भूतल पर लगी। भवन में मौजूद कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे आग ऊपरी मंजिलों तक फैलने से बच गई।
कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और कंप्यूटर नष्ट
हालांकि दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया, लेकिन आग में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, कुछ कंप्यूटर और कार्यालय का फर्नीचर जलकर नष्ट हो गया। घटना के बाद नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
