-
10 दिवसीय समारोह में जनता के सामने रखा जाएगा सरकार का रिपोर्ट कार्ड
भुवनेश्वर। ओडिशा में भाजपा सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की संभावना है। राज्य के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने गुरुवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री को विशेष कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रण भेजा है।
सुरेश पुजारी ने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यक्रम के लिए तिथि दे सकते हैं और समारोह में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि सरकार की द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर विभिन्न विभागों की उपलब्धियों का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जा रहा है, जिसे जनता के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के नेतृत्व में विभागीय कार्यों की समीक्षा की जा रही है। 10 दिवसीय समारोह के दौरान मुख्यमंत्री स्वयं इन रिपोर्टों को सार्वजनिक करेंगे। सभी मंत्रियों को अपने-अपने विभागों की उपलब्धियों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने और पुस्तिकाएं जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि प्रधानमंत्री का दौरा तय होता है, तो ये रिपोर्टें उन्हें भी सौंपी जाएंगी।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
