-
असम के मुख्यमंत्री बनने पर नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी
-
विकास यात्रा जारी रहने का जताया भरोसा
भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने हिमंत बिस्वा सरमा को असम के मुख्यमंत्री के रूप में नए कार्यकाल की शपथ लेने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री माझी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में असम प्रगति, समृद्धि और समावेशी विकास की दिशा में आगे बढ़ता रहेगा।
असम को मिलेगा मजबूत नेतृत्व
मोहन चरण माझी ने अपने संदेश में कहा कि नया कार्यकाल असम के लोगों के लिए अधिक अवसर, बेहतर प्रशासन और स्थायी विकास लेकर आएगा। उन्होंने हिमंत बिस्वा सरमा को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
