भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और नेता प्रतिपक्ष नवीन पटनायक ने अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर नर्सों की सेवा, समर्पण और मानवीय योगदान की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री माझी ने अपने सोशल मीडिया संदेश में कहा कि भारतीय संस्कृति में “सेवा परमो धर्मः” की भावना को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है और नर्सें अपनी करुणामयी सेवा तथा मानवता के प्रति अथक समर्पण के माध्यम से इस आदर्श को साकार करती हैं। उन्होंने कहा कि नर्सें स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं और कठिन परिस्थितियों में भी मरीजों की सेवा में निरंतर जुटी रहती हैं।
वहीं, नवीन पटनायक ने नर्सों की अटूट प्रतिबद्धता, समर्पण और करुणा भाव को नमन किया। उन्होंने नर्सों को “करुणा की देवदूत” बताते हुए कहा कि उनके उपचारात्मक स्पर्श से अनगिनत लोगों की जान बचती है और समाज स्वस्थ बना रहता है। दोनों नेताओं ने नर्सों के अमूल्य योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए समाज से उनकी सेवाओं का सम्मान करने का आह्वान किया।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
