Home / Odisha / बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र

  •     ओडिशा पर फिलहाल कोई खतरा नहीं

  •     श्रीलंका तट के पास सक्रिय हुआ सिस्टम

  •     अगले 48 घंटे में और मजबूत होने की संभावना

भुवनेश्वर। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में उत्तर श्रीलंका तट के पास सोमवार सुबह एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है। इस मौसम प्रणाली को लेकर मौसम वैज्ञानिकों और तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की नजर बनी हुई है।

आईएमडी के अनुसार, यह सिस्टम 11 मई की सुबह 5:30 बजे मन्नार की खाड़ी और उससे सटे श्रीलंका क्षेत्र में बने ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से विकसित हुआ। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से लगभग 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है।

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 48 घंटों के दौरान यह निम्न दबाव का क्षेत्र और अधिक मजबूत होकर स्पष्ट रूप ले सकता है। हालांकि, आईएमडी ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल ओडिशा के लिए किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस सिस्टम का ओडिशा के मौसम पर फिलहाल कोई विशेष प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है। राज्य में मौसम की स्थिति सामान्य बनी रहने का अनुमान है।

पूर्व मानसून के दौरान बंगाल की खाड़ी में इस प्रकार की मौसम प्रणालियां अक्सर विकसित होती रहती हैं। मौसम विभाग लगातार इस सिस्टम की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …