भुवनेश्वर। पार्टी अनुशासन के उल्लंघन के आरोप में निलंबित किए गए वरिष्ठ नेता तथा बालेश्वर से पूर्व सांसद एमए खारबेल स्वाईं पर से भाजपा द्वारा निलंबन आदेश वापस ले लिया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य अनुशासन समिति के संयोजक सुदर्शन नायक ने बताया कि स्वाईं के खिलाफ जारी निलंबन आदेश को औपचारिक रूप से वापस ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय संगठनात्मक विचार-विमर्श के बाद लिया गया है।
उल्लेखनीय है कि बालेश्वर लोक सभा सीट से तीन बार के सांसद स्वाईं को पिछली बार पार्टी द्वारा टिकट न दिये जाने के बाद उन्होंने निर्दलीय रुप से चुनाव लड़ा था। इसके बाद पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया था।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
