-
कहा – मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के नेतृत्व में राज्य में भाजपा सरकार अपने दो वर्ष करने जा रही है पूरे
भुवनेश्वर। मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल को लेकर कुछ मीडिया में चल रही खबरों को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने पूरी तरह निराधार और भ्रामक बताया है।
सामल ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के नेतृत्व में राज्य में भाजपा सरकार अपने दो वर्ष पूरे करने जा रही है। उन्होंने बताया कि संकल्प पत्र में किए गए अनेक वादों को सरकार पहले ही पूरा कर चुकी है।
उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में पार्टी के राज्य पदाधिकारियों, राज्य कार्यकारिणी सदस्यों तथा विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों की सूची घोषित की जा चुकी है। शेष रिक्त पदों के लिए भी जल्द ही नई सूची जारी की जाएगी।
मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल को लेकर फैल रही अटकलों को खारिज करते हुए सामल ने कहा कि कुछ मीडिया संस्थान बिना किसी ठोस आधार के भ्रामक और काल्पनिक खबरें प्रसारित कर रहे हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि मंत्रिमंडल विस्तार सहित अन्य सभी महत्वपूर्ण निर्णय उचित समय पर ही लिए जाएंगे।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
