Home / Odisha / राज्यसभा सांसद दिलीप राय ने सौविक बिस्वाल से की मुलाकात
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

राज्यसभा सांसद दिलीप राय ने सौविक बिस्वाल से की मुलाकात

  •     मुलाकात से राज्य के राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज

भुवनेश्वर। राज्यसभा सांसद दिलीप राय ने शनिवार को कटक के महानदी विहार स्थित निलंबित बीजेडी विधायक सौविक बिश्वाल के आवास का दौरा किया। इस दौरान राय ने सौविक बिस्वाल और उनके पिता, पूर्व विधायक प्रभात बिश्वाल से मुलाकात कर चर्चा की। हालांकि बैठक में क्या बातचीत हुई इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन इस मुलाकात ने राज्य के राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज कर दी है।

हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में सौविक बिस्वाल द्वारा दिलीप राय को दिए गए समर्थन के मद्देनजर यह मुलाकात काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक के विवरण सार्वजनिक न होने के बावजूद, इसे संभावित राजनीतिक समीकरणों और भविष्य की रणनीतियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

इससे पहले 27 अप्रैल को दिलीप राय ने कटक में मोहम्मद मुकीम के आवास का भी दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने बारबाटी-कटक की विधायक सोफिया फिरदौस की मौजूदगी में दोनों नेताओं को राज्यसभा चुनाव में समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया था।

लगातार हो रही इन मुलाकातों ने ओडिशा की राजनीति में नए समीकरणों की अटकलों को हवा दे दी है, जिस पर राजनीतिक पर्यवेक्षकों की नजर बनी हुई है।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …