Home / Odisha / राज्यसभा चुनाव में डुप्लीकेट बैलेट विवाद की होगी जांच
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

राज्यसभा चुनाव में डुप्लीकेट बैलेट विवाद की होगी जांच

  •     ईसीआई ने ओडिशा सीईओ को जांच के निर्देश

  •     बीजद की शिकायत पर कार्रवाई

  •     चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर उठे सवाल

  •    बीजद ने फैसले का किया स्वागत

भुवनेश्वर। भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) को राज्यसभा चुनाव के दौरान कथित अनियमितताओं की जांच करने का निर्देश दिया है। यह कदम विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) की शिकायत के बाद उठाया गया है, जिसमें डुप्लीकेट बैलेट पेपर जारी करने का आरोप लगाया गया था।

पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजद ने ईसीआई के इस कदम का स्वागत करते हुए इसे लोकतांत्रिक संस्थाओं में विश्वास मजबूत करने वाला बताया। पार्टी ने कहा कि वह जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल भेजकर सीईओ के सामने साक्ष्य पेश करेगी।

सांसद सस्मित पात्र ने की थी शिकायत

यह निर्देश बीजद सांसद सस्मित पात्रा द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को दी गई शिकायत के आधार पर जारी किया गया। मामला 16 मार्च को हुए राज्यसभा चुनाव से जुड़ा है।

दो विधायकों को दूसरा बैलेट देने का आरोप

बीजद ने आरोप लगाया है कि मतदान के दौरान भाजपा की दो विधायकों, उपासना महापात्र और पूर्ण चंद्र सेठी,  को दूसरा बैलेट पेपर जारी किया गया, जो चुनाव नियमों का उल्लंघन है।

30 मिनट तक रुकी मतदान प्रक्रिया

रिपोर्ट के अनुसार, उपासना महापात्र को डुप्लीकेट बैलेट जारी करने पर बीजद एजेंट ने आपत्ति जताई, जिसके बाद मतदान करीब 30 मिनट तक रोक दिया गया। बीजद का कहना है कि दूसरा बैलेट देना अवैध है और ऐसे वोटों की गणना नहीं होनी चाहिए।

निष्पक्षता और जवाबदेही पर जोर

बीजद ने दोहराया कि वह चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और मामले में उचित कार्रवाई की मांग कर रही है।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …