Home / Odisha / उषा पाढ़ी ने कलिंगनगर औद्योगिक क्षेत्र का एसीएस किया निरीक्षण
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

उषा पाढ़ी ने कलिंगनगर औद्योगिक क्षेत्र का एसीएस किया निरीक्षण

  •     विकास कार्यों की समीक्षा की

  •     भूमि विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष फोकस

भुवनेश्वर। उषा पाढ़ी, अतिरिक्त मुख्य सचिव (आवास एवं शहरी विकास विभाग) एवं इडको की अध्यक्ष ने आज जाजपुर जिले के कलिंगनगर औद्योगिक क्षेत्र का व्यापक दौरा किया।

इस दौरान उन्होंने भूमि विकास, रणनीतिक इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं और जिले में चल रहे प्रमुख शहरी विकास कार्यों की प्रगति का आकलन किया।

दौरे की शुरुआत आलिजंगा क्षेत्र में करीब 600 एकड़ भूमि के निरीक्षण से हुई। इसके बाद सुकुटीझरा में भी समीक्षा की गई, जहां औद्योगिक विस्तार के लिए तैयारियों का जायजा लिया गया।

इस दौरान उनके साथ जिला कलेक्टर अंबर कर, एडीएम कलिंगनगर संतोष कुमार मिश्र और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

टाटा स्टील प्लांट का दौरा

निरीक्षण के क्रम में टाटा स्टील के डीबी प्लॉट नंबर-2 का भी दौरा किया गया। यहां जिला प्रशासन और कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

शहरी विकास परियोजनाओं की भी हुई समीक्षा

उषा पाढ़ी ने जिले में चल रही शहरी विकास योजनाओं और प्रमुख परियोजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने उभरते औद्योगिक क्षेत्रों में शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने, बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने, जीवन स्तर सुधारने पर विशेष जोर दिया।

उच्चस्तरीय बैठक में औद्योगिक कॉरिडोर पर चर्चा

दौरे के दौरान केएनडीए कॉन्फ्रेंस हॉल में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें कलिंगनगर नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (केएनआईसी) के विकास पर विस्तार से चर्चा हुई।

इस बैठक में इडको, जिला प्रशासन और जिला निवेश प्रोत्साहन एजेंसी (डीआईपीए) के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में भूमि आवंटन प्रक्रिया को सरल बनाने, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास तेज करने तथा औद्योगिक विकास को शहरी सेवाओं से जोड़ने पर जोर दिया गया।

Share this news

About desk

Check Also

देश के विकास के साक्षी बनेंगे युवा : प्रभाति परिडा

    सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से वडनगर यात्रा में ओडिशा से 30 …