-
देश में महिलाओं-पुरुषों की स्थिति का खुलासा
-
भुवनेश्वर में कार्यक्रम के दौरान हुआ विमोचन
भुवनेश्वर। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) ने बुधवार को विकास के लिए डेटा विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में अपनी 27वीं रिपोर्ट भारत में महिलाएँ और पुरुष 2025 जारी की।
इस मौके पर ओडिशा के उपमुख्यमंत्री केवी सिंह देव और क्षमता निर्माण आयोग की अध्यक्ष राधा चौहान समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
इस रिपोर्ट में देश में महिलाओं और पुरुषों की स्थिति को आसान तरीके से समझाने के लिए अहम आंकड़े शामिल किए गए हैं। इनमें प्रमुख रूप से जनसंख्या, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आर्थिक भागीदारी, निर्णय लेने में भूमिका, महिलाओं के खिलाफ हिंसा जैसे विषय शामिल हैं।
आंकड़ों को समझना हुआ आसान
रिपोर्ट में 50 प्रमुख संकेतकों के साथ उनकी पूरी जानकारी (मेटाडाटा) भी दी गई है, जिससे आंकड़ों को समझना और भी आसान हो गया है।
राज्य और ग्रामीण-शहरी आधार पर जानकारी
इसमें आंकड़ों को राज्य, केंद्र शासित प्रदेश और ग्रामीण-शहरी आधार पर भी दिखाया गया है। इससे देश में महिलाओं और पुरुषों के बीच अंतर और विकास की स्थिति को बेहतर तरीके से समझा जा सकता है।
नीति बनाने में मिलेगी मदद
यह रिपोर्ट सरकार, शोधकर्ताओं और नीति निर्माताओं के लिए उपयोगी साबित होगी। इससे महिलाओं के विकास और समानता को ध्यान में रखते हुए बेहतर योजनाएं बनाई जा सकेंगी।
ऑनलाइन उपलब्ध है रिपोर्ट
पूरी रिपोर्ट सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है, जहां से इसे आसानी से देखा और डाउनलोड किया जा सकता है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
