Home / Odisha / बीजू पटनायक की पुण्यतिथि पर नवीन पटनायक ने दी श्रद्धांजलि

बीजू पटनायक की पुण्यतिथि पर नवीन पटनायक ने दी श्रद्धांजलि

भुवनेश्वर। ओडिशा के गौरव, महान जननायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक की पुण्यतिथि पर विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में नवीन पटनायक ने कहा कि बीजू पटनायक ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण और सशक्त भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि लोगों को सशक्त बनाते हुए उन्होंने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने में अहम योगदान दिया।

नवीन पटनायक ने आगे कहा कि राजनीति में महिलाओं के लिए आरक्षण, औद्योगिक विकास तथा ओडिया स्वाभिमान की रक्षा में बीजू बाबू का योगदान अतुलनीय रहा है।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि बीजू पटनायक के सिद्धांतों और आदर्शों से प्रेरित होकर बीजू जनता दल ओडिशा की जनता और राज्य की सेवा के लिए हमेशा समर्पित रहा है।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …