-
बलिदान को बताया राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक
भुवनेश्वर। ओडिशा के राज्यपाल हरिबाबु कंभमपाटी ने जालियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बलिदान को देश की स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणादायक धरोहर बताया।
सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि जलियांवाला बाग के शहीदों का बलिदान केवल एक घटना नहीं था, बल्कि यह पूरे देश में अन्याय के खिलाफ उठी सशक्त आवाज़ का प्रतीक था। उन्होंने कहा कि निहत्थे लोगों पर किया गया वह क्रूर अत्याचार स्वतंत्रता की लौ को और अधिक प्रज्वलित करने वाला साबित हुआ।
राज्यपाल ने आगे कहा कि शहीदों का साहस आज भी हमें यह सिखाता है कि राष्ट्र की गरिमा और एकता की रक्षा के लिए हर कठिनाई का सामना करना ही सच्ची देशभक्ति है।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
