-
भुवनेश्वर स्थापना दिवस पर पटनायक ने दी शुभकामनाएं
भुवनेश्वर। ओडिशा के नेता प्रतिपक्ष नवीन पटनायक ने भुवनेश्वर के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं देते हुए राजधानी के समग्र विकास के लिए सामूहिक संकल्प लेने का आह्वान किया।
सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में पटनायक ने भुवनेश्वर को “हरित और सुंदर राजधानी” बताते हुए कहा कि मंदिरों का शहर अपनी प्राचीन विरासत, समृद्ध संस्कृति और आधुनिक वास्तुकला के माध्यम से ओडिशा की पहचान को और सशक्त बना रहा है।
उन्होंने कहा कि सभी वर्गों को साथ लेकर विकास की दिशा में आगे बढ़ते हुए भुवनेश्वर ने प्रगति का एक नया अध्याय जोड़ा है। इस अवसर पर पटनायक ने लोगों से आह्वान किया कि वे संकल्प लें कि भुवनेश्वर को देश की सर्वश्रेष्ठ राजधानी के रूप में विकसित करें।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
