Home / Odisha / ओडिशा में अपराध दर 2025 में 7.36% बढ़ी
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओडिशा में अपराध दर 2025 में 7.36% बढ़ी

  •           कुल 2.29 लाख हुए मामले

  •           हत्या मामलों में 3.65% वृद्धि, साइबर अपराध 12% बढ़ा, चोरी 19% बढ़ी

  •           बलात्कार मामूली रूप से घटे, पुलिस ने 67% मामलों में चार्जशीट दाखिल की

भुवनेश्वर। ओडिशा विधानसभा में पेश की गई सरकार की अपराध पर वाइट पेपर ने 2025 में राज्य में अपराध की बढ़ती प्रवृत्ति को उजागर किया है।

पिछले वर्ष की तुलना में ज्ञेयनीय अपराधों में 7.36 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई और कुल मामले 2,29,881 तक पहुंच गए। हालांकि पुलिस का दावा है कि कुल मिलाकर कानून-व्यवस्था “आंशिक रूप से शांतिपूर्ण” रही।

मुख्य अपराध आंकड़े

–          हत्या: 1,304 मामले, 3.65% वृद्धि; यानी हर 6.7 घंटे में एक हत्या, औसतन 3.57 व्यक्ति प्रतिदिन

  • दंगे: 1,095 मामले
  • चोरी: 21,192 मामले, 19.02% वृद्धि
  • साइबर अपराध: 2,803 मामले, 12.07% वृद्धि
  • सड़क हादसे: 12,782 मामले, 3.29% वृद्धि

बलात्कार में मामूली गिरावट

बलात्कार के मामलों में मामूली गिरावट आई है। यह 2,994 मामले हैं, जो 2024 में 3,054 थे, लेकिन गंभीर स्थिति बनी हुई है। औसतन हर तीन घंटे में एक बलात्कार और प्रतिदिन 8.20 महिलाएं और बच्चे पीड़ित। पुलिस ने 64.46% बलात्कार मामलों में और केवल 46% हत्या मामलों में चार्जशीट दाखिल की।

अन्य अपराध और प्रगति

  • दहेज मामले: 4,361
  • दहेज हत्या: 145
  • महिला तस्करी: 164
  • डकैती: मामूली गिरावट, 353 मामले
  • स्नैचिंग: 6,282 मामले, 1.96% कमी
  • धोखाधड़ी: 6,053 मामले, 4.02% कमी

1,55,223 मामलों में चार्जशीट दाखिल

पुलिस ने कुल 1,55,223 मामलों में चार्जशीट दाखिल की, जिससे कुल ज्ञेयनीय मामलों में चार्जशीट दर 67.52% रही। साइबर अपराध में 2,803 मामलों में से 1,569 (56%) आर्थिक अपराध थे। अधिकारियों ने 1,210 आरोपियों की पहचान की और 744 को गिरफ्तार किया। वाइट पेपर में यह भी कहा गया है कि राज्य सरकार की कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प ने गंभीर अपराधों में वृद्धि के बावजूद कुल मिलाकर कानून-व्यवस्था को शांतिपूर्ण बनाए रखा है।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …