Home / Odisha / ओडिशा में सबसे वांछित माओवादी सुक्रू का आत्मसमर्पण
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओडिशा में सबसे वांछित माओवादी सुक्रू का आत्मसमर्पण

  •    साथ में चार सहयोगियों ने शांति के रास्ते चले

  •     सुक्रू पर 55 लाख का था इनाम, एके-47 के साथ किया सरेंडर

भुवनेश्वर। ओडिशा के कंधमाल जिले में सबसे वांछित माओवादी नेता सुक्रू ने आत्मसमर्पण कर दिया है। सुक्रू ने अपने चार सहयोगियों के साथ कंधमाल पुलिस के समक्ष सरेंडर किया है और एक एके-47 राइफल भी जमा की।

ओडिशा पुलिस ने कहा है कि राज्य समिति के सदस्य सुक्रू और चार अन्य नक्सलियों ने कंधमाल पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।

सुक्रू पर 55 लाख रुपये का इनाम घोषित था। वह कंधमाल क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय था और “एठ कंपनी” नाम से एक नई माओवादी इकाई का संचालन कर रहा था।

पुलिस ने कई बार सुक्रू से आत्मसमर्पण की अपील की थी। सूत्रों का कहना है कि उसने अंततः सरकार की इस अपील पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।

सुक्रू के साथ चार अन्य माओवादियों के सरेंडर करने से दक्षिण ओडिशा के माओवादी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। विशेषज्ञ मानते हैं कि उसकी वापसी से अन्य कैडरों को भी मुख्यधारा में लौटने की प्रेरणा मिल सकती है।

केंद्र सरकार ने देश को 31 मार्च तक माओवादी-मुक्त बनाने का लक्ष्य घोषित किया है। ऐसे में यह घटनाक्रम उस लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …