Home / Odisha / एससीबी मेडिकल अग्निकांड को लेकर स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग

एससीबी मेडिकल अग्निकांड को लेकर स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग

  •     विधानसभा में विपक्ष का हंगामा

भुवनेश्वर। कटक स्थित एससीबी मेडिकल कालेज व अस्पताल में हुए अग्निकांड के मुद्दे पर स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को भी विपक्षी दलों के विधायकों ने ओडिशा विधानसभा में जोरदार हंगामा किया। लगातार हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी और प्रश्नकाल भी सुचारु रूप से नहीं चल सका। स्थिति को सामान्य बनाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढी  ने सर्वदलीय बैठक भी बुलाई।

सोमवार को निर्धारित समय सुबह 10:30 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई। अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी ने प्रश्नकाल आरंभ करने का प्रयास किया, लेकिन प्रश्नकाल शुरू होते ही विपक्षी विधायकों ने एससीबी मेडिकल कॉलेज में हुए अग्निकांड के मुद्दे पर हंगामा शुरू कर दिया।

विपक्षी विधायक सदन के मध्य भाग में पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। अध्यक्ष ने हंगामे के बीच प्रश्नकाल जारी रखने की कोशिश करते हुए विधायकों से अपने-अपने स्थान पर लौटकर सदन की कार्यवाही में सहयोग करने की अपील की, लेकिन विपक्षी सदस्यों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। स्थिति को देखते हुए अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 11:30 बजे तक स्थगित कर दी।

इसके बाद शून्यकाल के दौरान भी यही स्थिति बनी रही। विपक्षी विधायक एक बार फिर सदन के मध्य भाग में आकर हंगामा और नारेबाजी करने लगे। बीजद  और कांग्रेस  के विधायकों ने स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।

लगातार हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से नहीं चल सकी। इसके चलते अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी ने गतिरोध को दूर करने के उद्देश्य से, पिछले दिन की तरह ही आज भी सदन की कार्यवाही 12:30 बजे तक स्थगित कर दी और स्थिति को सामान्य बनाने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाने की घोषणा की।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …