-
केंदुझर फुल बड़ी को जीआई टैग देने की मांग
भुवनेश्वर। ‘आमे केंदुझरिया’ संस्था की ओर से पखाल दिवस का आयोजन किया गया। राजधानी स्थित 7 माइल्स होटल में आयोजित यह संस्था की पहली बैठक थी। बैठक में केंदुझर जिले के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।
विशेष रूप से केंदुझर की पारंपरिक ‘फुल बड़ी’ को जीआई टैग प्रदान करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई, जिसका उपस्थित सभी सदस्यों ने समर्थन किया। इसके अलावा, केंदुझर के विभिन्न पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार को कैसे बढ़ाया जाए, इस पर भी विचार-विमर्श किया गया। देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को जिले की समृद्ध संस्कृति और परंपरा से अधिक से अधिक परिचित कराने के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना (ब्लूप्रिंट) तैयार करने पर भी चर्चा हुई।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
