Home / Odisha / भुवनेश्वर से मालकानगिरि जा रही निजी बस में लगी आग
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

भुवनेश्वर से मालकानगिरि जा रही निजी बस में लगी आग

  •    चित्रकोंडा विधायक मंगू खिल्ला समेत 37 यात्री सुरक्षित बचे

  •      चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

भुवनेश्वर। आंध्र प्रदेश में शनिवार तड़के एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब भुवनेश्वर से मालकानगिरि जा रही एक निजी बस में अचानक आग लग गई। घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामभद्रपुरम के पास सुबह करीब 3 बजे हुई, लेकिन चालक की सतर्कता से सभी 37 यात्री सुरक्षित बच निकले।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चलती बस में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। स्थिति को भांपते ही चालक ने तुरंत बस रोक दी, यात्रियों को सतर्क किया और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उसकी सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

विधायक मंगू खिल्ला ने संभाला मोर्चा

इस बस में चित्रकोंडा के विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे। उन्होंने बचाव कार्य में सक्रिय भूमिका निभाई और यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में मदद की। बाद में सभी यात्रियों को दूसरी निजी बस के जरिए आगे की यात्रा के लिए भेजा गया।

पूरी तरह जलकर खाक हुई बस

विधायक खिल्ला ने चालक की तत्परता की सराहना करते हुए बताया कि बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई, लेकिन सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …