Home / Odisha / क्रॉस वोटिंग पर कांग्रेस का बड़ा एक्शन
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

क्रॉस वोटिंग पर कांग्रेस का बड़ा एक्शन

  •     तीन विधायक निलंबित

  •     दिलीप राय की जीत में अहम भूमिका

भुवनेश्वर। ओडिशा में राज्यसभा चुनाव के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। ओडिशा प्रदेश कांग्रेस समिति (ओपीसीसी) ने क्रॉस वोटिंग के आरोप में अपने तीन विधायकों को निलंबित कर दिया है। इस कदम ने प्रदेश की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है।

कांग्रेस की अनुशासन समिति ने सनाखेमुंडी से रमेश जेना, मोहना से दशरथी गोमांग और बारबाटी-कटक से सोफिया फिरदौस के खिलाफ कार्रवाई की है। इन पर आरोप है कि इन्होंने पार्टी व्हिप की अवहेलना करते हुए भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप राय के पक्ष में मतदान किया।

ओपीसीसी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि इन विधायकों ने न सिर्फ पार्टी के निर्देशों का उल्लंघन किया, बल्कि उसकी विचारधारा के खिलाफ भी जाकर प्रतिद्वंद्वी खेमे को समर्थन दिया।

बीजद में भी बगावत के संकेत

मामला यहीं नहीं थमा। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीजद के छह विधायकों ने भी पार्टी लाइन से हटकर दिलीप राय के पक्ष में वोट किया। इनमें बालिगुड़ा से चक्रमणि कन्हार, चौद्वार-कटक से सौविक बिस्वाल, बस्ता से सुभासिनी जेना, तिर्तोल से रमाकांत भोई, बांकी से देवी रंजन त्रिपाठी और जयदेव से नव किशोर मल्लिक शामिल बताए जा रहे हैं। इसके अलावा निलंबित बीजद विधायक सनातन महाकुड़ और अरविंद महापात्र ने भी राय का समर्थन किया।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …