-
दत्तेश्वर होता की सराहना की
भुवनेश्वर। ओडिशा में 16 मार्च को हुए राज्यसभा चुनाव के नतीजों ने प्रदेश की राजनीति में बड़ा उलटफेर कर दिया है। बीजू जनता दल को झटका लगने के बाद पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रतिक्रिया देते हुए “साजिशकर्ताओं” और “स्वार्थी नेताओं” को हार के लिए जिम्मेदार ठहराया।
नवीन पटनायक ने पार्टी के एकमात्र विजेता संतृप्त मिश्र को जीत की बधाई दी, वहीं संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार डा दत्तेश्वर होता की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने नैतिक और सिद्धांतों पर आधारित चुनाव अभियान चलाया।
साजिश का आरोप, संघर्ष जारी रखने का ऐलान
नवीन पटनायक ने कहा कि कुछ साजिशकर्ताओं और स्वार्थी नेताओं के कारण यह परिणाम सामने आया है, लेकिन बीजद का संघर्ष बीजू पटनायक के आदर्शों के अनुरूप जारी रहेगा।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
