Home / Odisha / राज्यसभा जीत के बाद मोहन माझी का नवीन पर पलटवार

राज्यसभा जीत के बाद मोहन माझी का नवीन पर पलटवार

  •     पटनायक के क्रिमिनल वाले बयान पर कहा- लोकतंत्र का अपमान

  •     भाजपा की बड़ी जीत के बाद सियासी घमासान

  •     क्रॉस वोटिंग को लेकर सरकार-बीजद आमने-सामने

भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने नेता प्रतिपक्ष नवीन पटनायक के उस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों को “अपराधिक पृष्ठभूमि वाला” बताया था। माझी ने इसे अपरिपक्व, दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतंत्र पर हमला करार दिया।

उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान न केवल विधायकों का अपमान हैं, बल्कि उन हजारों मतदाताओं का भी अपमान है जिन्होंने उन्हें चुना है। माझी ने जोर देकर कहा कि जनप्रतिनिधि संविधान और जनता के प्रति जवाबदेह होते हैं, किसी एक नेता के प्रति नहीं।

बीजद की अंदरूनी स्थिति पर भी उठाए सवाल

मुख्यमंत्री ने बीजद पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के भीतर लोकतंत्र की कमी के कारण ही विधायकों में असंतोष है और यही क्रॉस वोटिंग की वजह बनी। उन्होंने यह भी कहा कि जिन विधायकों को आज आलोचना का सामना करना पड़ रहा है, उन्हें पहले खुद नवीन पटनायक ने ही आगे बढ़ाया था।

बीजद का पलटवार

वहीं, बीजद के प्रवक्ता डॉ लेनिन मोहंती ने नवीन पटनायक का बचाव करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री माझी ने उनके बयान को गलत समझा है। उन्होंने फिर से हॉर्स ट्रेडिंग के आरोप दोहराते हुए कहा कि इस पूरे घटनाक्रम ने ओडिशा को शर्मसार किया है।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …