Home / Odisha / ओडिशा में भी लागू होगा गुजरात जैसा विकास मॉडल: अमित शाह

ओडिशा में भी लागू होगा गुजरात जैसा विकास मॉडल: अमित शाह

  • पारादीप में इफको के 750 करोड़ के सल्फ्यूरिक एसिड संयंत्र का उद्घाटन

  •   औद्योगिक उत्पादन और पर्यावरण सुधार को मिलेगी नई गति

पारादीप। केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि ओडिशा वर्तमान सरकार के नेतृत्व में तेजी से प्रगति कर रहा है और आने वाले वर्षों में राज्य में गुजरात जैसे विकास मॉडल को साकार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से सरकार राज्य के आर्थिक विकास को गति देने और ग्रामीण समुदायों की आजीविका को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार ओडिशा में औद्योगिक विकास को तेज करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। आने वाले समय में इन प्रयासों के परिणामस्वरूप राज्य में गुजरात जैसा विकास मॉडल देखने को मिलेगा।
केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को पारादीप में इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर्स कोपरेटिव लिमिटेड (इफको) के परिसर में स्थापित नए सल्फ्यूरिक एसिड संयंत्र का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ओडिशा में औद्योगिक विकास को गति देने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
करीब 750 करोड़ रुपये की लागत से बने इस संयंत्र के उद्घाटन समारोह में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान , राज्य सरकार के कई मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और जगतसिंहपुर के सांसद भी मौजूद रहे।
अधिकारियों के अनुसार, नए संयंत्र की उत्पादन क्षमता प्रतिदिन लगभग 2,000 टन सल्फ्यूरिक एसिड होगी। इस परियोजना से औद्योगिक उत्पादन में वृद्धि होने के साथ-साथ पर्यावरणीय दक्षता भी बेहतर होगी। बताया गया कि इससे प्रदूषण स्तर में लगभग 50 प्रतिशत तक कमी आने की संभावना है और कोयले पर निर्भरता में भी उल्लेखनीय कमी आएगी। इसके अलावा, इस संयंत्र के शुरू होने से करीब छह लाख मीट्रिक टन सल्फ्यूरिक एसिड के आयात की आवश्यकता कम होगी, जिससे देश की विदेशी मुद्रा की भी बचत होगी।
ओडिशा की ग्रामीण आजीविका को मजबूत कर सकती हैं महिलाएं
गृह मंत्री ने देश के डेयरी सहकारी आंदोलन की सफलता का भी उल्लेख करते हुए बताया कि अमूल से जुड़े इस मॉडल को मजबूत बनाने में लगभग 36 लाख ग्रामीण महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार की सहकारी पहल ओडिशा में भी ग्रामीण आजीविका को मजबूत कर सकती हैं।
इफको को देश के लिए गौरव का विषय बताते हुए शाह ने कहा कि यह दुनिया का सबसे बड़ा सहकारी संगठन है, जिसमें करीब पांच करोड़ किसान सदस्य हैं और यह भारत के कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
प्रदूषण में लगभग 50 प्रतिशत तक कमी आने की संभावना 
अधिकारियों के अनुसार इस नए संयंत्र के शुरू होने से औद्योगिक उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ पर्यावरणीय दक्षता भी बेहतर होगी। बताया गया कि इस परियोजना से प्रदूषण में लगभग 50 प्रतिशत तक कमी आने की संभावना है और कोयले पर निर्भरता में भी उल्लेखनीय कमी आएगी।
विकसित राज्यों में प्रमुख स्थान प्राप्त करेगा ओडिशा
सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि वर्तमान सरकार के नेतृत्व में ओडिशा तेजी से प्रगति कर रहा है और जनता के सहयोग से राज्य के विकास को नई गति दी जा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में ओडिशा देश के विकसित राज्यों में प्रमुख स्थान प्राप्त करेगा।
Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …