भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने युनियन पब्लिक सर्विस कमिशन (यपीएससी) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा में सफल हुए सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर संदेश जारी कर युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासनिक सेवा को केवल एक पद या अधिकार के रूप में नहीं, बल्कि जनसेवा के संकल्प के रूप में ग्रहण करना चाहिए। उन्होंने सफल अभ्यर्थियों से अपील की कि वे अपने ज्ञान और अनुभव का उपयोग समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के कल्याण के लिए करें।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि एक सक्षम और जिम्मेदार प्रशासक के रूप में नैतिकता, सेवा भावना और समर्पण के साथ कार्य करना आवश्यक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई पीढ़ी के अधिकारी देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देंगे।
अंत में मुख्यमंत्री ने सभी सफल अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे की जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएँ दीं।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
