Home / Odisha / ओडिशा में राज्यसभा के पांच उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध घोषित
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओडिशा में राज्यसभा के पांच उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध घोषित

  •     स्थिति बचाने के लिए कांग्रेस से हाथ मिला रही है बीजेडी – भाजपा

भुवनेश्वर। ओडिशा में आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गई, जिसमें पांच उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध पाए गए। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान संतृप्त मिश्र, डा दत्तेश्वर होता, मनमोहन सामल, सुजीत कुमार एवं दिलीप राय के नामांकन पत्रों को सही पाया गया।

बीजेडी ने संत्रुप्त मिश्र और डॉ दत्तेश्वर होता को अपने उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा है। वहीं भाजपा ने अपने प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल और वर्तमान राज्यसभा सांसद सुजीत कुमार को उम्मीदवार बनाया है।

इसके अलावा भाजपा ने वरिष्ठ नेता दिलीप राय को समर्थन दिया है, जो इस चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, भाजपा का यह कदम ओडिशा से राज्यसभा की चार सीटों में से तीन सीटें जीतने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

ओडिशा के सहकारिता मंत्री प्रदीप बल सामंत ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि बीजू जनता दल (बीजेडी) राज्य में अपनी राजनीतिक स्थिति बचाने के लिए कांग्रेस के साथ हाथ मिला रही है।

भुवनेश्वर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री ने कहा कि बीजेडी की राजनीतिक स्थिति हाल के समय में कमजोर हुई है और पार्टी लगातार नीचे की ओर जा रही है।

उन्होंने कहा कि बीजेडी अपनी स्थिति बचाने के लिए कांग्रेस के साथ खड़ी हुई है। यह समय और परिस्थिति के अनुसार लिया गया राजनीतिक फैसला है। वर्तमान में बीजेडी की स्थिति अच्छी नहीं है और वह लगातार कमजोर हो रही है।

मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि कठिन राजनीतिक परिस्थितियों के कारण बीजेडी कांग्रेस का सहारा ले रही है। उन्होंने कहा कि बीजेडी की नाव डूब रही है, इसलिए उसने सहारे के लिए कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। बीजेडी एक अवसरवादी दल है, जो जहां उसे सुविधा दिखाई देती है, वहीं खड़ा हो जाता है।

उन्होंने यह भी कहा कि दोनों दलों के बीच किसी प्रकार का समझौता होने के बावजूद उनकी विचारधारा और सिद्धांत कभी एक नहीं हो सकते। राज्यसभा चुनाव को लेकर विश्वास व्यक्त करते हुए मंत्री ने कहा कि  भाजपा ने पहले ही जीत सुनिश्चित कर ली है और पार्टी इस चुनाव में सफल होगी।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …