Home / Odisha / ओडिशा में अलग-अलग सड़क हादसों में पांच की मौत

ओडिशा में अलग-अलग सड़क हादसों में पांच की मौत

  •           ढेंकानाल, पुरी और नयागढ़ में हुए हादसे

  •           ट्रक घर में घुसा; कई लोग घायल

भुवनेश्वर। ओडिशा के अलग-अलग जिलों में हुए भीषण सड़क हादसों में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। ये दुर्घटनाएं ढेंकानाल, पुरी और नयागढ़ जिलों में हुईं। कहीं ट्रक घर में घुस गया तो कहीं तेज रफ्तार वाहन की टक्कर और पेड़ से टकराने से लोगों की जान चली गई।

ढेंकानाल जिले के गांडिया थाना क्षेत्र के हाटिबाड़ी गांव में गुरुवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार एक 18 पहियों वाला ट्रक पहले एक ट्रैक्टर से टकरा गया और नियंत्रण खोने के बाद पास के एक घर में जा घुसा।

ट्रक ने घर की दीवार तोड़ते हुए सीधे अंदर प्रवेश कर लिया, जिससे घर के भीतर सो रहे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अस्थिर तरई के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

भुवनेश्वर-पुरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो बाइक सवारों की मौत

दूसरी घटना भुवनेश्वर-पुरी राष्ट्रीय राजमार्ग के दंडमुकुंदपुर बाइपास के पास हुई। यहां एक हाइवा ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए कैपिटल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

नयागढ़ में पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की जान गई

एक अन्य हादसा नयागढ़ जिले के भापुर क्षेत्र में हुआ, जहां तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सभी मामलों में जांच शुरू कर दी है। लगातार हो रहे सड़क हादसों ने एक बार फिर राज्य में सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …