Home / Odisha / निर्माण सामग्रियों की मूल्य निर्धारण प्रक्रिया पर समीक्षा बैठक
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

निर्माण सामग्रियों की मूल्य निर्धारण प्रक्रिया पर समीक्षा बैठक

  •     मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने कीमतों के निर्धारण और उनकी गुणवत्ता को लेकर विस्तृत चर्चा की

भुवनेश्वर। राज्य में आधारभूत संरचना निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने और निर्माण प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी व तेज बनाने के उद्देश्य से निर्माण सामग्रियों के मूल्य निर्धारण को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक ओडिशा के लोक निर्माण, कानून और आबकारी मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन  की अध्यक्षता में हुई।

आज पूर्वाह्न में भुवनेश्वर के लोकसेवा भवन स्थित सम्मेलन कक्ष में आयोजित इस बैठक में विभिन्न निर्माण सामग्रियों की कीमतों के निर्धारण और उनकी गुणवत्ता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि बुनियादी ढांचा निर्माण क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण सामग्रियों का उपयोग निर्माण की स्थायित्व और मजबूती को बढ़ाता है। साथ ही, विभिन्न निर्माण सामग्रियों के सही मूल्य निर्धारण से कार्यों में पारदर्शिता आती है और परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने में सहायता मिलती है।

इस दौरान केंद्र सरकार के सडक परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय  तथा विभिन्न राज्यों में लागू निर्माण सामग्रियों के मूल्य मानकों का अध्ययन कर ओडिशा में भी उपयुक्त और संतुलित मूल्य निर्धारण कैसे किया जाए, इस पर चर्चा की गई।

परिवहन लागत को ध्यान में रखते हुए बालू, गिट्टी और ईंट जैसे बुनियादी निर्माण सामग्रियों से लेकर विभिन्न प्रकार की इंडोर और आउटडोर सामग्री, विद्युत उपकरण, प्री-फैब्रिकेटेड सामग्री तथा भवन निर्माण में उपयोग होने वाली अन्य सामग्रियों के उचित मूल्य निर्धारण पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में मंत्री हरिचंदन ने निर्माण क्षेत्र में इन सामग्रियों के महत्व और आवश्यकता को देखते हुए मूल्य निर्धारण की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने पर विशेष जोर दिया।

बैठक में इंजीनियर-इन-चीफ एवं विशेष सचिव इंजीनियर लक्ष्मीकांत पाढ़ी, ईआईसी (डिजाइन) इंजीनियर समीर होता, ईआईसी (सिविल) इंजीनियर सत्यव्रत बेहरा, ईआईसी (रोड्स) इंजीनियर ध्यानचंद नायक, मुख्य अभियंता इंजीनियर प्रियव्रत सामंतराय और इंजीनियर शिवव्रत तरिया सहित वित्तीय सलाहकार रतिकांत महापात्र सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …