Home / National / दिव्यांगों को  प्रदान किये गए जरूरी उपकरण 

दिव्यांगों को  प्रदान किये गए जरूरी उपकरण 

पिठापुरम। चेन्नई स्कूल ऑफ़ सोशल वर्क, सोशल वर्क डिसेबिलिटी एंड एम्पावरमेंट डिपार्टमेंट (तमिलनाडु) ने  डॉ. अंबेडकर एजुकेशनल एंड डेवलपमेंट ट्रस्ट और इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के  संयुक्त तत्वावधान में पिछले दिनों  चेन्नई स्कूल ऑफ़ सोशल वर्क में दिव्यांगों की मदद के  उपकरणों को बांटने के लिए एक प्रोग्राम रखा।

इस  कार्यक्रम में चेन्नई स्कूल ऑफ़ सोशल वर्क के प्रिंसिपल डॉ. एस. राजा सैमुअल; डीन डॉ. आर. सुभाषिनी; चेयरमैन श्री के.ए. मैथ्यू भाप्रसे ( सेवानिवृत्त), वाइस चेयरमैन श्री मुथुकुमार थानू; सेक्रेटरी डॉ. नटराज भापुसे (सेवानिवृत्त), कोषाध्यक्ष श्री जॉन ज़कारिया; और सोशल वर्क डिपार्टमेंट के हेड डॉ. ए. एनोच,डॉ. कोल्ली राजू असिस्टेंट डायरेक्टर आरटीडी सीसीआर एच, आयुष मंत्रालय, एमएएएएसएस के प्रेसिडेंट, आईआईएचपी तमिलनाडु और चेन्नई के प्रेसिडेंट शामिल हुए।

इस   अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के अधिकारियों, तमिलनाडु डॉ. अंबेडकर एजुकेशनल एंड डेवलपमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन श्री इलांगोवन;श्री एस. सावरिमुथु शामिल हुए।  चेन्नई स्कूल ऑफ़ सोशल वर्क के सोशल वर्क डिसेबिलिटी एंड एम्पावरमेंट डिपार्टमेंट की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. टी. कविता ने कार्यक्रम का संयोजन किया।

इस कार्यक्रम से 150 से ज़्यादा दिव्यांगों को फायदा हुआ। इसमें शामिल ऑर्गनाइज़ेशन ने सोशल वेलफेयर और ह्यूमन सर्विस जारी रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Share this news

About desk

Check Also

एएसआरएचएमसी ने 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

ताडेपल्लीगुडेम, एएसआरएचएमसी ने आज अपने कैंपस में 80वां स्वतंत्रता दिवस शानदार तरीके से मनाया, जिसमें …