-
निखिल ओडिशा सहकारिता कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक कर्मचारी संघ की वार्षिक बैठक सम्पन्न
-
पुरानी कमेटी भंग कर नई कमेटी के गठन को मंजूरी
-
श्रीरंजन मंगराज को पुनः अध्यक्ष चुना गया
भुवनेश्वर। निखिल ओडिशा सहकारिता कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक कर्मचारी संघ ने राज्य बजट में कृषि एवं सहकारिता क्षेत्र को प्राथमिकता दिए जाने पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही कर्मचारियों के लंबे समय से लंबित बकाया का चरणबद्ध भुगतान किए जाने पर भी सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
संघ की वार्षिक आम सभा 2026-27 स्थायी अध्यक्ष श्रीरंजन मंगराज की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में प्राथमिक कार्ड बैंकों में कार्यरत एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाया भुगतान को लेकर मुख्यमंत्री तथा सहकारिता मंत्री के प्रति कृतज्ञता प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही विधानसभा में प्रस्तुत कृषि एवं ग्रामीण उन्मुख बजट का स्वागत किया गया।
सभा में बताया गया कि राज्य में बड़े गोदाम निर्माण हेतु 240 करोड़ रुपये तथा 100 आदर्श मंडियों के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान और सहकारिता विभाग के लिए 2334.46 करोड़ रुपये का बजट आवंटन सरकार का महत्वपूर्ण एवं दूरदर्शी कदम है।
बैठक के अंत में विशेष परिस्थितियों में पुरानी कमेटी भंग कर नई कमेटी के गठन को मंजूरी दी गई। श्रीरंजन मंगराज को पुनः अध्यक्ष चुना गया, जबकि क्षीरोद मोहंती को महासचिव तथा लोकनाथ पात्र को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
