Home / Odisha / उपमुख्यमंत्री के नाम पर ठगी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

उपमुख्यमंत्री के नाम पर ठगी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

  •     कनक वर्धन सिंहदेव ने साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए

भुवनेश्वर। ओडिशा के उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंहदेव ने अपने नाम का दुरुपयोग कर धन वसूली किए जाने की खबरों के बाद जनता को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उनके नाम पर ठगी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि प्राप्त शिकायतों और साक्ष्यों के आधार पर साइबर अपराध थाने में मामला दर्ज किया गया है। जांच में 7377352449 नंबर का उपयोग ठगी के लिए किए जाने की जानकारी सामने आई है।

उन्होंने पुलिस को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि दोषियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। सिंहदेव ने दोहराया कि इस प्रकार की धोखाधड़ी और सार्वजनिक पद की बदनामी को बिल्कुल सहन नहीं किया जाएगा।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को उनके नाम पर धन मांगने का कॉल आए या उनकी पहचान का दुरुपयोग होता दिखे, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें और शिकायत दर्ज कराएं। अज्ञात व्यक्तियों को धन भेजने से पहले सभी तथ्यों की पुष्टि करने की भी सलाह दी गई है।

गौरतलब है कि कुछ लोगों ने उपमुख्यमंत्री तथा कृषि, किसान सशक्तिकरण और ऊर्जा मंत्री के पद का हवाला देकर ठगी करने की कोशिश की थी। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को कानून के अनुसार सजा दिलाई जाएगी।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …