Home / Odisha / 15वीं मिनी नेशनल रोल बॉल चैंपियनशिप में ओडिशा का शानदार प्रदर्शन
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

15वीं मिनी नेशनल रोल बॉल चैंपियनशिप में ओडिशा का शानदार प्रदर्शन

  •  रजत पदक जीतकर रचा इतिहास, बालिका टीम उपविजेता बनी

भुवनेश्वर। ओडिशा रोल बॉल टीम ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए 2025-2026 सत्र की 15वीं मिनी राष्ट्रीय रोल बॉल प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया। यह प्रतियोगिता तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु में आयोजित हुई। बालक एवं बालिका दोनों टीमों ने पूरे प्रतियोगिता काल में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

बालक टीम ने दिखाया जज्बा

ओडिशा की बालक टीम ने दृढ़ निश्चय और संघर्षशील खेल का परिचय देते हुए क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया। हालांकि सेमीफाइनल में प्रवेश से वह मामूली अंतर से चूक गई, फिर भी टीम का प्रदर्शन प्रशंसनीय रहा।

बालिका टीम का दबदबा

ओडिशा की बालिका टीम ने प्रतियोगिता में जबरदस्त प्रभुत्व स्थापित किया। तमिलनाडु को 3-2 से पराजित किया, जबकि छत्तीसगढ़ को 11-0 से हराया, झारखंड को 5-2 से मात दी। क्वार्टर फाइनल में आंध्र प्रदेश को 9-1 से पराजित किया और सेमीफाइनल में हरियाणा को 3-0 से हराया।

फाइनल मुकाबले में मेजबान तमिलनाडु के साथ रोमांचक संघर्ष हुआ। कांटे की टक्कर में तमिलनाडु ने 2-1 से जीत दर्ज की, लेकिन ओडिशा की टीम ने उपविजेता बनकर रजत पदक अपने नाम किया और प्रदेश का गौरव बढ़ाया।

अमृता बराल बनीं सर्वाधिक गोल करने वाली खिलाड़ी

टीम की कप्तान अमृता बराल ने पूरे प्रतियोगिता में 15 गोल दागकर सर्वाधिक गोल करने वाली खिलाड़ी का सम्मान प्राप्त किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें 10,000 रुपये की नकद राशि से भी पुरस्कृत किया गया।

सम्मान समारोह में प्रदान की गई ट्रॉफी और पदक

रोल बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के सचिव प्रताप पगार, उपाध्यक्ष साजी, चंदेश्वर साहू, प्रेम, राजशेखर के साथ ही ओडिशा रोल बॉल एसोसिएशन की सचिव सौदामिनी पात्र, सलाहकार मिलिंद क्षीरसागर तथा पदाधिकारी वॉटसन सबर और सौम्या जयसिंह भी उपस्थित रहे।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …